पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अकाली अभी तक तय नहीं कर पाए कैंडीडेट

अकाली अभी तक तय नहीं कर पाए कैंडीडेट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम के वार्ड 8 46 के बाय इलेक्शन में अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने को लेकर अकाली दल ने सोमवार को इच्छुक उम्मीदवारों की जहां एप्लीकेशंस लीं, वहीं इन नामों पर जिले के सीनियर अकाली लीडरों से विचार विमर्श भी किया। पटियाला से पार्टी के प्रभारी जनमेज सिंह सेखों ने खुद नाभा पहुंचकर इस मीटिंग की अध्यक्षता की। इसमें जिला शहरी जत्थेदार इंद्रमोहन सिंह बजाज, देहाती प्रधान दीपिइंदर सिंह ढिल्लों, सुरजीत सिंह रखड़ा, भगवान दास जुनेजा, हरमेल सिंह टोहड़ा, किरपाल सिंह बडूंगर ने भी शिरकत की।

जिला जत्थेदार इंद्रमोहन सिंह बजाज ने दैनिक भास्कर को बताया कि दोनों वार्डों में अपने उम्मीदवारों को पार्टी हाईकमान ने फाइनल करना है। उन्होंने पटियाला प्रभारी जनमेजा सिंह सेखों से भी कह दिया है कि पार्टी जिस उम्मीदवार पर भी अपना विश्वास जताएगी, शहर के सभी अकाली लीडर उसकी जीत को लेकर काम करेंगे।

दोनों वॉर्डों में टिकट के लिए कड़ी टक्कर

वार्ड8 में मौजूदा कौंसलर स्व. रछपाल सिंह के बेटे और पूर्व अकाली कौंसलर सुरिंदर सिंह सद्दो के बीच टिकट को लेकर कंपीटिशन है तो वहीं वॉर्ड 46 में पूर्व अकाली कौंसलर जसविंदर सिंह चड्ढा, हरबख्श सिंह चहल और वार्ड 17 से पूर्व अकाली कौंसलर कुलवंत सिंह बाजवा के बीच टिकट की टक्कर है। बाजवा ने सोमवार को टिकट के लिए अप्लाई करके यह मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है। बाजवा के मुताबिक उनका परिवार लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रहा है, इसलिए वे ही इस टिकट के सही उम्मीदवार हैं। इधर जानकारों के मुताबिक जसविंदर सिंह चड्ढा को जहां आनंदपुर साहिब से सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा का आशीर्वाद प्राप्त है, वहीं हरबख्श सहगल और कुलवंत बाजवा भी पटियाला के सभी दिग्गज लोकल लीडरों के समर्थन का दावा कर रहे हैं। अब मंगलवार को ही यह तय होगा कि पार्टी हाईकमान किस पर अपना विश्वास जताती है।