- Hindi News
- पंडित सोमदत्त बटू को पंजाब संगीत रतन अवॉर्ड
पंडित सोमदत्त बटू को पंजाब संगीत रतन अवॉर्ड
शामचौरासी घराने के प्रमुख शास्त्रीय संगीतकार पंडित सोमदत्त बटू को सातवां पंजाब संगीत रतन अवॉर्ड पंजाबी यूनिवर्सिटी में सातवें रबाबी भाई मरदाना शास्त्रीय संगीत सम्मेलन के दौरान दिया गया। इस दौरान वीसी डॉ. जसपाल सिंह अन्य शख्सियतों ने अवॉर्ड में सम्मान पत्र और 31 हजार रुपए की राशि प्रदान की।
गुरमति संगीत डिपार्टमेंट द्वारा हर साल करवाए जाने वाले इस संगीत सम्मेलन का आगाज 2008 में हुआ था। श्री गुरू नानक साहिब के परम संगी भाई मरदाना की स्मृति में करवाए जाने वाले सम्मेलन का सातवां साल है। इस मौके पर वीसी डॉ. जसपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश के संगीत परंपरा की धरातल में से गुरमति संगीत का सूरज उदय हुआ है। इसने सारी दुनिया में रोशनी फैलाई है।
इस दौरान डॉ. गुरनाम सिंह ने कहा कि गुरमति संगीत चेयर अपने वित्तीय य|ों से पिछले समय के दौरान ये अवॉर्ड देती रही है और आगे भी इसी तरह से अवॉर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा दिया जाएगा।
पंडित सोमदत्त बटू को पुरस्कार देते वीसी डॉ. जसपाल सिंह, डॉ. गुरनाम सिंह व अन्य।
राग सरस्वती में सुनाया विलंबित ख्याल
सम्मेलनमें पंडित सोमदत्त बटू ने राग सरस्वती में विलंबित ख्याल हे माता शारदा विद्या दान देवी, छोटे ख्याल में सुख करनी माता, राग यमन पहाड़ी में हे कगवा मैं जाणा पीया के देश और अंत में बुल्ला शाह की काफी आवो नीं सइयों की सुरीली पेशकारी दी। इनके साथ तबले पर संगत पंजाब घराने के जै देव और हारमोनियम पर अली अकबर ने की। सितार वादक डॉ. वरिंदर कुमार ने राग बसंत में द्रुत गत की पेशकारी दी। इनके साथ तबले पर संगत डॉ. मुरली मनोहर श्रीवास्तव ने की। यहां डॉ. कंवलजीत सिंह, डॉ. गुरनाम सिंह, डॉ. नवजोत कौर कसेल, डॉ. अमृतपाल कौर, अन्य मौजूद रहे।