पटियाला में हॉकी एसोसिएशन बनी
जिलेमेंहॉकी के लेवल को ऊपर उठाने और शहर में खत्म हो रही हॉकी को दोबारा उत्साहित करने के इरादे से हॉकी से जुड़े पुराने खिलाड़ियों ने नई हॉकी एसोसिएशन का गठन किया। शनिवार को रिंक हॉल बारादरी गार्डन में बुलाई गई मीटिंग में सभी खिलाड़ियों ने सर्वसम्मति से हॉकी एसोसिएशन पटियाला डिस्ट्रिक (मेन एंड वुमेन) बनाई। इसके प्रधान बलविंदरजीत सिंह बैदवान को चुना गया। साथ ही 15 मेंबरी कमेटी का गठन किया गया। हॉकी के विकास के लिए क्या कुछ करना चाहिए और आने वाले समय में क्या किया जा सकता है, इस पर विचार चर्चा हुई।
हॉकी एसोसिएशन के प्रधान बलविंदरजीत सिंह ने कहा कि एसोसिएशन हॉकी को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। अगर किसी को भी एसोसिएशन बनने पर कोई एतराज है तो वो अपने एतराज 15 दिन में औद्योगिक केंद्र पटियाला में दाखिल करवा सकते हैं।