पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटियाला। पटियाला संगरूररोड से भाखड़ा नहर के पास से होकर निकलने

पटियाला। पटियाला-संगरूररोड से भाखड़ा नहर के पास से होकर निकलने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। पटियाला-संगरूररोड से भाखड़ा नहर के पास से होकर निकलने वाली पटियाला-नाभा रोड के 24 नंबर फाटक के पास मिलाने वाली सड़क को 3.73 करोड़ रुपए की लागत से तैयार कर दिया गया है। अब यहां स्थित गांव मालोमाजरा को ट्रैफिक समस्या से निजात मिल गई है। गांव में सड़क निर्माण का इनॉग्रेशन करने पहुंचे केबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने बताया कि यहां के लोगों की कई साल की जा रही इस मांग को पूरा किया गया। रखड़ा ने बताया कि पटियाला-संगरूर रोड से पटियाला-नाभा रोड को मिलाने वाले मेन बाइपास का निर्माण भी सरकार जल्द ही शुरू कराने जा रही है। इसके अलावा राजिंदरा अस्पताल, ठीकरीवाला चौक पर लगने वाले जाम से छुटकारा देने पर कई बार ट्रैफिक को डायवर्ट करने के दौरान भी इस सड़क का लाभ उठाया जा सकेगा।

मालोमाजरा के लोगों को नहीं होगी ट्रैफिक परेशानी