पटियाला। रंजिश के चलते समाना चुंगी के पास कुछ लोगों ने शुक्रवार रात एक ऑटो ड्राइवर से मारपीट कर जख्मी कर दिया। उसे राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जख्मी की पहचान अश्वनी कुमार निवासी अमन विहार भादसों रोड के रूप में हुई है। अश्वनी ने बताया कि आरोपियों ने करीब दो महीने पहले भी मारपीट की थी। जिसकी शिकायत पुलिस से की है।