नई पीढ़ी को रास्ता दिखाने की जरूरत
पटियाला स्कूलोंसे पास होकर कालेज में पढ़ने पहुंचे स्टूडेंट्स के मार्गदर्शक के तौर पर टीचर्स का रोल बहुत अहम हो जाता है। आज नई पीढ़ी को सही रास्ता दिखाने की जरूरत है। इसके लिए कालेज लाइफ में बहुत सी खास बातें, समाज विकास, आसपास को साफ सुथरा रखना और बड़ों का सत्कार करने के अलावा नशों से दूर रहना युवा सीखते हैं।
यह विचार डिप्टी कमिश्रर वरूण रूजम ने सरकारी महिंद्रा कालेज की नई कंप्यूटर लैब और सभा भवन के उद्घाटन के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स भविष्य में कामयाबी हासिल करने के समर्थ बनें, इसके लिए उन्हें हमेशा सही और गलत में फर्क बताना जरूरी है। एचईआईएस ब्लॉक में नई बनी कंप्यूटर लैब के अलावा तीन महीनों में दोबारा मरम्मत करके तैयार किए सभा भवन के उद्घाटन के दौरान डीसी ने कालेज की बाकी उपलब्धियों और कामों का जायजा लिया। प्रिंसिपल डाॅ. सुखबीर सिंह थिंद ने बताया कि फुली एसी सभा भवन में अब 200 स्टूडेंट्स बैठ सकते हैं। स्टूडेंट्स नीरज दुग्गल और गगनदीप कौर ने लोकगीत पेश किए। यहां डाॅ. राजिंदर कौर, डाॅ. स्वराज राज, डाॅ. संगीता हांडा, डाॅ. शविंदर रेखी, डाॅ. सुदेश कुमार, डाॅ. मनमोहन सम्मी, डाॅ. रणजीत सिंह टिवाणा, प्रो. अशोक शर्मा, प्रो. सिकंदर सिंह प्रो. बरजिंदर सिंह टोहड़ा मौजूद रहे।