- Hindi News
- अफीम तस्कर को 10 साल की कैद एक लाख जुर्माना
अफीम तस्कर को 10 साल की कैद एक लाख जुर्माना
अफीमतस्करीमें जिला अतिरिक्त सेशन जज पुशविंदर सिंह ने आरोपी कंवलजीत शर्मा को 10 साल की कैद और 1 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी को गांव झुगियां के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया गया था। उससे 5 किलो अफीम मिली थी।
वहीं नशीले पदार्थों की तस्करी में जिला अतिरिक्त सेशन जज रजनीश गर्ग ने आरोपियों हरप्रीत सिंह, दिलबर सिंह सोहन लाल को 10 साल की 1 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपियों से पुलिस ने नशीली गोलियां, कैप्सूल जब्त किए थे। थाना सिटी राजपुरा में केस दर्ज हुआ था। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी।