पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेडिकल काॅलेज: 6 महकमे में पीजी की 17 सीटें खाली

मेडिकल काॅलेज: 6 महकमे में पीजी की 17 सीटें खाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेडिकलकाॅलेजराजिंदरा अस्पताल में मरीजों की परेशानी आने वाले दिनों में और बढ़ने जा रही है। मेडिकल काॅलेज पटियाला में इस बार एनाटोमी, फिजियोलॉजी, बायो केमेस्ट्री, फोरेंसिक मेडिसन, फार्माकोलॉजी और कम्यूनिटी मेडिसन डिपार्टमेंट में एक भी पीजी की सीट नहीं भरी गई। ऐसे में टेस्टों के साथ साथ पोस्टमार्टम और मेडिकोलीगल केस का काम प्रभावित हो सकता है। बायो केमेस्ट्री और फार्माकोलॉजी जैसे डिपार्टमेंट में कई मुख्य टेस्ट पीजी करते हैं।

काॅलेज के इतिहास में पहली बार इन डिपार्टमेंट्स में पीजी सीटें भरी जाने के कारण यह खाली रह गई हैं। ऐसे में पीजी का सारा काम सीनियर डाॅक्टरों को करना पड़ेगा। महकमे में पहले ही स्टाफ की भारी कमी है।

फिजियोलॉजी, कम्यूनिटी मेडिसन अनाटोमी डिपार्टमेंट से पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री लेने के बाद जॉब के अवसर कम होने के कारण स्टूडेंट्स इन डिपार्टमेंट्स में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। वहीं फोरेंसिक डिपार्टमेंट में कानूनी पचड़े अधिक होते हैं। कानूनी पचड़ों से दूर रहने के लिए स्टूडेंट्स फोरेंसिक महकमे से दूर होते जा रहे हैं। स्पेशलिस्ट डाॅक्टरों की मानें तो किसी समय आल इंडिया कोटे से अच्छे रैंक लेने वाले स्टूडेंट्स सबसे पहले फोरेंसिक महकमे से पीजी करते थे, लेकिन अब स्टूडेंट्स की मानसिकता धीरे धीरे बदलने लगी है।

फोरेंसिक डिपार्टमेंट में पोस्टमार्टम पर्चे काटने की दिक्कत

सबसेबड़ी परेशानी फोरेंसिक डिपार्टमेंट की बढ़ गई है। क्योंकि अस्पताल में मेडिकोलीगल केसों से लेकर पोस्टमार्टम करने का तक सारा काम डिपार्टमेंट के पीजी स्टूडेंट्स करते हैं। मौजूदा समय में काॅलेज में 1 पीजी 1 एमओ तैनात है, जोकि मेडिकोलीगल केस रजिस्टर करने के साथ साथ पोस्टमार्टम भी खुद ही करते हैं। इनका बैच खत्म होने के बाद परेशानी बढ़ने के आसार हैं।

मरीजों को यह होगी परेशानी

इनमहकमे में सीटें खाली रहने के कारण इसका सबसे अधिक असर मरीजों पर पड़ेगा। क्योंकि बायो केमेस्ट्री डिपार्टमेंट में थायरॉयड, लिपिड प्रोफाइल, अल्कोहल, कैंसर मार्कर, एलाइजा, प्लाज्मा, हाइड्रो-विटामिन, आर्सेनिक ब्लड, यूरीन, नेल हेयर जैसे स्पेशल टेस्ट जबकि माइक्रोबायलोजी डिपार्टमेंट में एंटी बॉडी, ब्लड कल्चरल, डेंगू, ड्रग सैंसटिव, एचसीवी, एचआईवी, मलेरिया, प्रेग्नेंसी, स्मीयर, टीबी एलाइजा, यूरीन, स्टूल, टेस्ट शामिल हैं। सीटें खाली