- Hindi News
- पेंशनर्स की भूख हड़ताल चौथे दिन में शामिल
पेंशनर्स की भूख हड़ताल चौथे दिन में शामिल
पटियाला। पिछले4 महीने से पेंशन मिलने से नाराज पीआरटीसी पेंशनर्स की बस स्टैंड पर भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। मंगलवार को बरनाला डीपो के पेंशनर्स ने भूख हड़ताल करके अपना विरोध जताया। बरनाला डीपो के मदन मोहन, बलदेव सिंह, गुरजंट सिंह, जग्गा सिंह और प्यारा सिंह भूख हड़ताल पर बैठे। अपनी मांगों को लेकर पेंशनर्स 20 सितंबर से भूख हड़ताल पर हैं। पीआरटीसी पेंशनर्स एसोसिएशन के चेयरमैन गुरनाम सिंह दौणकलां, प्रधान भगवंत सिंह कंगनवाल और सचिव हरी सिंह चमक ने बताया कि पिछले लंबे समय से मैनेजमेंट मांगों को लेकर टालमटोल कर रही है। राम सिंह सीटू प्रधान मौजूद रहे।
4 महीने से पेंशन मिलने के विरोध में पीआरटीसी पेंशनर्स भूख हड़ताल करते हुए।