- Hindi News
- अर्बन इस्टेट में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बनाने की मांग
अर्बन इस्टेट में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बनाने की मांग
अर्बनइस्टेटफेज 1, 2 3 की रेजीडेंस वेलफेयर एसोसिएशनों की कोआर्डिनेशन कमेटी ने सोमवार को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बनाने की मांग की। उन्होंने हेल्थ महकमे की मुख्य संसदीय सचिव डाॅ. नवजोत कौर सिद्धू को मांगपत्र सौंपा।
कोआर्डिनेशन कमेटी प्रधान आरएस भिंडर, उपप्रधान डीसी गुप्ता, महासचिव इंजी. एसएस बस्सी, वित्त सचिव मोहिंदर पाल सिंह वासन ने डाॅ. नवजोत को बताया कि अर्बन इस्टेट के तीनों फेज में रहने वाले लोगों की गिनती 1 लाख से ऊपर है। यहां कोई कम्युनिटी हेल्थ सेंटर होने से लोगों को परेशानी होती है। अर्बन इस्टेट में रिटायर्ड व्यक्तियों की संख्या ज्यादा है। उन्हें हर छोटी-बड़ी बीमारी के लिए शहर जाना होता है। पीडीए अथारटी को कई बार पत्र लिखकर ज्ञापन सौंपा जा चुका है। समस्या का समाधान नहीं हुआ।
डीसी गुप्ता ने बताया कि आखिरी मीटिंग 18 जुलाई 2014 को पीडीए एसीए के साथ हुई थी जिसमें इस मुद्दे के मिनट्स दर्ज है। उस समय पीडीए अफसरों ने बताया था कि यह पॉलिसी मैटर है। इसे उच्चधिकारियों के सामने रखा जाएगा। उनकी इस मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द से जल्द कोई फैसला लेकर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर का निर्माण करवाया जाए। डाॅ. नवजोत ने आश्वासन दिया कि संबंध में जल्द कार्रवाई होगी।