अब केवल चार मुलाजिम ही बचे
अब केवल चार मुलाजिम ही बचे
लेककी सफाई के लिए नगर निगम ने 13 कर्मचारी लगाए थे। थोड़े दिन काम चला, उसके बाद 8 मुलाजिमों को अलग-अलग महकमों ने वापस बुला लिया। बाकी 5 मुलाजिमों में से 1 को झील के एक जानवर ने जख्मी कर दिया है। चार मुलाजिमों के सहारे लेक का ब्यूटीफिकेशन होना है।
साफकरने वाली वोट में भर गया पानी
सफाईके लिए जिस नाव का यूज किया जा रहा है, उसमें पानी भर गया है, अब यह खतरे से खाली नहीं है। कभी भी हादसा हो सकता है। झील में काम करने वाले मुलाजिमों ने बताया कि यहां पर सांप जैसे जीव निकल रहे हैं। मुलाजिमों के पास उनसे बचने का पूरा इंतजाम नहीं होता है।
काली माता मंदिर के तालाब का पानी छाेड़ा
पटियाला। शहरकी वाटर सप्लाई की समस्या दूर करने और पर्यटन के लिए राजिंदरा लेक के ब्यूटीफिकेशन का काम जारी है। पर जिस तरह से यहां पर काम हो रहा है, उससे ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में लेक साफ ही नहीं हो सकती हैं। ऐसे कई कारण हैं। उनमें से कुछ कारणों का जिक्र नीचे किया जा रहा है, जिसे पढ़कर आप समझ सकें कि प्रशासन की रणनीति क्या है।
बीते दिनों बारिश हुई थी। इसके कारण काली माता मंदिर के तालाब में पानी भर गया था। अब पानी को छोड़ा जा रहा है, वह लेक में भर रहा है। पानी का लेवल ज्यादा होने से मुलाजिमाें को काम करने में परेशानी रही है।
फोटोअजय शर्मा इनपुट: संदीप टुरना
ऐसे तो साफ हो चुकी राजिंदरा लेक: 13 में से 8 मुलाजिम वापस बुलाए