जाली महंत बनने के आरोप में केस दर्ज
थानासदरपुलिस ने महंत साधु राम निवासी डेरा बाबा रामदास चौरे वाला की शिकायत पर एक जाली महंत बनने वाले पर केस दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार साधु राम के पास आरोपी रमेश्वर दास निवासी खनाल संगरूर ड्राइवरी करता था।
रामेश्वर ने जाली दस्तावेज तैयार कर डेरे का महंत बनने की कोशिश की। यही नहीं लोगों से बात करते समय खुद को महंत बताता था। इस बात का पता चलने पर पुलिस को शिकायत कर दी और पड़ताल के बाद मामला रजिस्टर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आरोपी इससे पहले भी धोखाधड़ी के कितने मामलों में शामिल रहा है। इसके बाद आरोपी पर अगली कार्रवाई जाएगी।