कैंप में 300 मरीजों का चेकअप
कोर्टकॉप्लैक्समें वीरवार को जिलाबार एसोसिएशन प्रधान केपी सिंह सचिव हरविन्द्र कुमार राणाा की अगुवाई में फ्री मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। उद्घाटन जिला सेशन जज एसएच मदान ने किया। बार एसोसिएशन पटियाला, पारवन वेलफेयर सोसायटी दृढ़ वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से लगाए कैंप में 300 मरीजों का चेकअप हुआ। उनके टेस्ट किए गए। शिविर में मदांता अस्पताल गुडगांव की टीम ने मरीजों का चेकअप किया। डाॅ. रजनीश कपूर, डॉ. अरुण गर्ग, डाॅ. विजय और डाॅ. बोरनाली दत्ता शामिल हुए। प्रधान सिंह ने बताया कि शिविर 12 दिसंबर को भी जारी रहेगा। यहां हरविन्द्र कुमार राणा सचिव, रितन बतराना, सह सचिव, संजय खन्ना उप प्रधान, प्रशोत्म गर्ग, कोषाध्यक्ष, अमित तरेहन, गगनदीप मौजूद रहे।
कोर्ट के बार रूम में लगाए मेडिकल कैंप में मरीज का चेकअप करते डॉक्टर।