पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाटर सप्लाई महकमे को 3 जोन में बांटा, विरोध

वाटर सप्लाई महकमे को 3 जोन में बांटा, विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाटरसप्लाईमहकमे को तीन जोन्स में बांटने को लेकर मुलाजिमों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। सरकार के इस फैसले के खिलाफ मुलाजिमों ने वीरवार को काम काज बंद करते हुए रोष प्रदर्शन भूख हड़ताल शुरू की। क्लेरिकल स्टाफ के प्रधान सतनाम सिंह कंबोज, ड्राइविंग यूनियन के प्रधान जगजीत सिंह चौथा दर्जा मुलाजिम प्रधान प्रहलाद ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा वर्ल्ड बैंक के इशारे पर महकमे के मुख्य दफ्तर को 3 जोन्स में बांटने की योजना तैयार की है। योजना के तहत महकमे के 3 मुख्य इंजीनियर स्टाफ समेत अपने-अपने जोंस में बैठेंगे।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार महकमे के अधिकारियों ने यह फैसला लेने से पहले मुलाजिमों की सांझी संघर्ष कमेटी से बात तक नहीं की। सराकर महकमे में इंजीनियर इन चीफ का पद क्रिएट कर उन्हें चंडीगढ़ में बिठाकर नॉन गजटेड गजटेड पदों पर काम देखने की योजना बना रही है। इस संबंध में संगठन ने मांग की है कि उनको पटियाला के मुख्य दफ्तर में ही बिठाया जाए। पंजाब सरकार ने साल 2013 में क्लर्क के 602 पद मंजूर किए थे। पद मंजूर होने के बावजूद इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया

वाटर सप्लाई दफ्तर के बाहर भूख हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते मुलाजिम।