पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनजान गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार जख्मी

अनजान गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहादुरगढ़इलाकेमें अनजान गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए। थाना सदर पुलिस ने जख्मी फतेह सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी खरौला राजपुरा की शिकायत पर अनजान गाड़ी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दर्ज मामले के अनुसार फतेह सिंह अपने भाई के साथ बाइक से राजपुरा रोड पर जा रहा था। कैसबा रिजोर्ट के पास एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में वह दोनों जख्मी हो गए और फतेह सिंह के भाई को पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच कर रही है।