पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक जाम करने वाली रेहड़ियों का सामान नगर निगम ने उठाया

ट्रैफिक जाम करने वाली रेहड़ियों का सामान नगर निगम ने उठाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिकभास्करकी रेहड़ियों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत वीरवार को नगर निगम की टीम ने दुकानों के बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों के साथ साथ रेहड़ी वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की। इंस्पेक्टर चरनजीत सिंह वालिया की देखरेख में इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह, अजायब सिंह ने एएसआई रविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ रेहड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई शेरावाला गेट से शुरू की।

शेरावाला गेट से रेहड़ी वालों का सामान उठाने के बाद टीम गौशाला मोड़ से शेरे पंजाब मार्केट की तरफ गई, जिसके बाद कैपिटल थिएटर चौक से माता कौशल्या अस्पताल होते हुए लाहोरी गेट चौक पूजा स्वीट्स तक सड़क जाम करने वाली रेहड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

टीम ने चार रेहड़ी से सामान उठाकर जब्त कर लिया, और अपने साथ लेकर चली गई। इसके बाद टीम बस स्टेंड रेलवे स्टेंड पहुंची। टीम के मार्केट में घुसते ही अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया, और सड़क किनारे खड़े रेहड़ी वाले इधर उधर भागने लगे। सड़क किनारे रेहड़ी लगाकर ट्रैफिक जाम करने वाले दुकानों का सामान उठाया गया। वीरवार को कार्रवाई के दौरान टीम ने एक ट्रक सामान जब्त किया। इंस्पेक्टर चरनजीत सिंह वालिया ने बताया कि कमिश्नर मेयर के आदेशों पर कार्रवाई की गई है, जोकि अगले दिनों में इसी तरह जारी रहेगी। सड़क किनारे रेहड़ी लगाकर ट्रैफिक जाम करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।

अदालतबाजार में रेहड़ी के कारण सड़क जाम : अदालतबाजार में भी रेहड़ियों के कारण हर समय ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी होती है। यहां पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों से बाहर सामान लगाया जाता है, जिससे आम आदमी पैदल भी यहां से नहीं निकल पाता है। यहां ट्रैफिक वन वे होने के बावजूद भी ट्रैफिक जाम रहता है। नगर निगम को चाहिए कि इस मार्केट में नियमित तौर पर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिल सके।

अस्पताल के बाहर लगी रेहड़ी को उठाते मुलाजिम।

शेरांवाला गेट में खोखे का सामान उठाती निगम की टीम।