पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दौड़ में सिंध राज और जसप्रीत कौर अव्वल

दौड़ में सिंध राज और जसप्रीत कौर अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाभारोडस्थित सरकारी आईटीआई में चल रही जोनल खेल मुकाबले के दूसरे दिन 100 मीटर की लड़कियों की दौड़ मुकाबले में बरनाला की वुमन आईटीआई की मनप्रीत कौर ने पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। मूनक आईटीआई की रीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

लड़कों की 100 मीटर दौड़ मुकाबले में सरकारी आईटीआई पटियाला सिंध राज ने पहला, सुनाम आईटीआई के हरी सिंह ने दूसरा और सरकारी आईटीआई पटियाला के गुरजीवन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर लड़कियों के दौड़ मुकाबले में सरकारी आईटीआई पटियाला की जसप्रीत कौर ने पहला, वुमन आईटीआई पटियाला की रतना देवी ने दूसरा वुमन आईटीआई बरनाला की मनप्रीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, लड़कों की 800 मीटर दौड़ मुकाबले में मालवा आईटीआई धबलान के राहुल ने पहला, आईटीआई सुनाम के लखवीर ने दूसरा आईटीआई पटियाला के जीत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के हाई जंप मुकाबले में सरकारी आर्ट एंड क्राफ्ट संस्था नाभा के परविंदर सिंह पहले, आईटीआई मलेरकोटला के जगदीप कुमार ने दूसरा और आईटीआई सुनाम के रमनप्रीत तीसरे स्थान पर रहे।

लड़कियों में वुमन आईटीआई सुनाम की सरबजीत कौर पहले, वुमन आईटीआई की सोनिया शर्मा दूसरे आईटीआई पटियाला की जसप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही। खो-खो मुकाबले में वुमन आईटीआई पटियाला की टीम आईटीआई बरनाला की टीम ने वूमेन आईटीआई मूनक को हराया।

खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए डिप्टी डायरेक्टर वीके बांसल अन्य।