ट्राई के बहाने कार चुराया, 2 पर केस
पटियाला। गाड़ीखरीदने के लिए पातड़ां के कार बाजार पहुंचे दो युवकों ने ट्राई के बहाने के कार चोरी कर ली। पातड़ां पुलिस ने दुकान मालिक सुनील सिंगला पुत्र मोहन लाल निवासी पीरखाना पातड़ां की शिकायत पर दो अनजान आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दर्ज मामले के अनुसार सिंगला कार बाजार में आरोपी कार खरीदने आए और वरना कार की ट्राई लेने की बात कही। बाद में आरोपी कार लेकर वापस नहीं पहुंचे।