पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रीटमेंट कराने आए 2 गुट इमरजेंसी में भिड़े

ट्रीटमेंट कराने आए 2 गुट इमरजेंसी में भिड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारपीटकेचलते राजिंदरा अस्पताल में एडमिट करीब 8 लोग राजिंदरा अस्पताल की इमरजेंसी में ही भिड़ गए। हालांकि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई और दोनों गुटों को अलग-अलग वाॅर्डों में एडमिट करके मामला शांत किया गया। हरभजन सिंह ने बताया कि वह कार बाजार में काम करता है। उनके लड़के जसप्रीत को बुलेट ग्राहक को बेचना था, जिसे दिखाने के लिए वह फव्वारा चौक पर गया था।

यहां गुरदेव सिंह नामक मिस्त्री ने ग्राहक को बहका दिया कि बुलेट में कई कमियां हैं। इसी बात को लेकर दोनों पार्टियों में बहस शुरू हो गई और मिस्त्री का काम करने वाले गुरदेव उसके करीब आधा दर्जन साथियों ने उसके बेटे जसप्रीत सिंह उसके एक अन्य दोस्त पर हमला बोल दिया। पेचकस, राॅड हथोड़े से उन पर वार किया गया, जिसके चलते दोनों जख्मी हो गए। थोड़ी ही देर में दोनों पक्ष ट्रीटमेंट के लिए राजिंदरा अस्पताल में भर्ती हो गए, जहां डाॅक्टरों ने दोनों गुटों के लोगों को आर्थो इमरजेंसी में भर्ती कराया था। देखते ही देखते दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। हालांकि लोगों ने बीच बचाव करते हुए मामला शांत करवाया।