- Hindi News
- नगर कौंसिल इलेक्शन के लिए गुर्जर बने ऑब्जर्वर
नगर कौंसिल इलेक्शन के लिए गुर्जर बने ऑब्जर्वर
पटियाला। नगरकौंसिल इलेक्शन के लिए स्टेट इलेक्शन कमिशन ने पंजाब स्टेट कमिशन फॉर प्रोटेक्शन चाइल्ड राइट्स के सेक्रेटरी सुमेर सिंह गुर्जर को नगर कौंसिल सनौर, राजपुरा, नाभा, समाना और पातड़ां के लिए ऑब्जर्वर तैनात किया है। मोबाइल नंबर 94659-00258 रहेगा। चुनाव हलकों से संबंधित किसी भी वोटर या व्यक्ति को कौंसिल चुनाव संबंधी किसी भी तरह की शिकायत होने या सुझाव देने के लिए गुर्जर से संपर्क किया जा सकेगा।
नगर कौंसिल चुनाव के लिए राजपुरा, नाभा, समाना पातड़ां में सभी पार्टियों ने करीब-करीब अपने कैंडीडेट डिक्लेयर कर दिए हैं। नाभा में वॉर्ड-18 के कैंडीडेट के विरोध में लोगों ने नारेबाजी की। यहां पर दावेदारों ने आजाद चुनाव लड़ने का ऐलान किया। कैंडीडेट ने जनसंपर्क भी शुरू कर दिया है। (विस्तृतपेज-2 पर)