पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यू एरा स्कूल के तीसरी के स्टूडेंट के गुम पर हड़कंप

न्यू एरा स्कूल के तीसरी के स्टूडेंट के गुम पर हड़कंप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राघोमाजराके न्यू एरा स्कूल के तीसरी के स्टूडेंट के वीरवार को गुम होने के बाद हंगामा हो गया। बच्चे के घरवालों ने स्कूल के बाहर इसके लिए मैनेजमेंट को जिम्मेदार बताते हुए रोष जताया। देखते ही देखते इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी उसकी तलाश में जुट गए। दो घंटे के बाद बच्चा ढिल्लों काॅलोनी में घूमता हुआ एक रिश्तेदार को मिला। जिसके बाद उसे पहले घर बाद में स्कूल ले गए। सूचना पर दो नंबर डिवीजन के इंचार्ज करनैल सिंह मौके पर पहुंचे। बच्चा मिलने के बाद वह बिना कार्रवाई के लौट गए।

यहथा पूरा मामला : बच्चेके दादा पूरन चंद निवासी ढिल्लों काॅलोनी ने बताया कि उसके तीन बेटे हैं। तीनों के बच्चे इसी स्कूल में पढ़ते हैं। वीरवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपने 11 साल के पोते को स्कूल छोड़ गए थे। जिसके बाद बच्चे का चाचा स्कूल में अपने बच्चों को छोड़ने करीब नौ बजे आया तो 11 साल का पोता स्कूल में नहीं मिला। जिसके बाद घरवालों से बात हुई तो पता चला कि बच्चे को स्कूल छोड़ा था, अब वह नहीं है। पता चलते ही परिवार वालों ने आरोप लगाया कि बच्चा किडनैप हो गया है। स्कूल मैनेजमेंट बच्चे की तलाश में जुट गया और दो घंटे बाद वह सही सलामत मिल गया।

बच्चा स्कूल ही नहीं आया

प्रिंसिपलरजिंदरपाल कौर ने कहा कि बच्चा स्कूल के भीतर नहीं आया था और बाहर से चला गया। स्कूल में दाखिल होने के बाद किसी भी बच्चे के बाहर निकलने का सवाल नहीं उठता। इतने सालों से इस पर सख्त नियम बना रखे हैं। बच्चा अपने आप बाहर से गया था और बाद में सही सलामत मिला है, मैनेजमेंट पर लगाए आरोप बेबुनियाद हैं।

बच्चे के मिलने के बाद थाने में मौजूद उसके फैमिली मेंबर अन्य लोग।

दो घंटे बाद इलाके में घूमता मिला क्लास तीन का बच्चा