- Hindi News
- अभी मेंटिनेंस का काम पूरा नहींं हुआ, फोरलेन का टेंडर जारी किया
अभी मेंटिनेंस का काम पूरा नहींं हुआ, फोरलेन का टेंडर जारी किया
सिंगलबने सदर्न बाईपास की मेंटिनेंस का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। पर पीडब्ल्यूडी महकमे ने बाईपास को फोरलेन करने का टेंडर जारी कर दिया है। अफसर बाईपास के मेंटिनेंस के काम को दो महीने में पूरा करने का दावा कर रहे हैं। अगर मेंटिनेंस के काम को देखा जाए तो अगले चार-पांच महीने में यह काम पूरा होने वाला नहीं दिखता।
बाईपास की मेंटिनेंस के लिए चल रहा काम जितना लेट होगा, फोरलेन का प्रोजेक्ट भी टलेगा। उसके चलते फोरलेन बनाने के लिए लगने वाला मटीरियल महंगा होता जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने बाईपास को फोरलेन करने के प्रोजेक्ट का बठिंडा में उद्घाटन कर दिया है। सदर्न बाईपास की मेंटिनेंस का काम पूरा होने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ रही है। संगरूर से राजपुरा, चंडीगढ़ या चंडीगढ़ और राजपुरा से संगरूर जाने वाली ट्रैफिक को शहर के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। जिसके कारण मेन चौक पर ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। पीडब्ल्यूडी के नेशनल हाईवे विंग के एक्सईएन एनपी सिंह ने बताया कि 222 करोड़ रुपए से सदर्न बाईपास को फोरलेन करने का प्रोजेक्ट है। एनपी सिंह ने कहा कि बाईपास की मेंटेनस काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। डिपार्टमेंट द्वारा बाईपास को फोरलेन करने टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। अप्रैल महीने में फोरलेन का काम शुरू हो जाएगा।
सदर्न बाईपास की सड़क की खस्ता हालत।
बाईपास पर ट्रैफिक बंद करने को बनाई दीवार।
मेंटिनेंस को जारी किए थे ~4.18 करोड़
बीआरओने सदर्न बाईपास का काम पीडब्ल्यूडी महकमे को सौंपा था। बाईपास में काफी कमियां होने के कारण पीडब्ल्यूडी महकमे ने मेंटिनेंस के लिए केंद्र से बजट मांगा था। केंद्र ने नवंबर में सदर्न बाईपास की मेंटिनेंस को 4.18 करोड़ रुपए जारी किए। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी महकमे ने इसकी मेंटिनेंस शुरू किया।
अभी दो महीने और करना पड़ेगा इंतजार
^संगरूर,बठिंडा या फिर संगरूर बठिंडा से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रैफिक को सदर्न बाईपास से गुजरने के लिए अभी दो महीने वेट करना होगा। सदर्न बाईपास के मेंटिनेंस का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। पर सड़क की मेंटिनस का काम बाकी है। करीब दो महीने में बाईपास का काम पूरा कर लिया जाएगा। एनपीसिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी नेशनल हाईवे विंग