पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भीड़भाड़ एरिया से कैसे किडनैप हो सकता है 11 साल का मयंक

भीड़भाड़ एरिया से कैसे किडनैप हो सकता है 11 साल का मयंक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला| पुरानाबिशन नगर की स्ट्रीट नंबर 11 के 11 साल के मयंक के किडनैप होने की पहेली अब भी पुलिस के गले नहीं उतर रही है। पुलिस का मानना है कि जिस जगह से बच्चा किडनैप हुआ था, वहां भीड़भाड़ रहती है। ऐसे में किस तरह कोई कार ड्राइवर जबरन बच्चे को उठा सकता है। मयंक किडनैपिंग केस में पुलिस की थ्योरी अभी यहीं पर टिकी है। थाना अर्बन इस्टेट पुलिस ने वीरवार को हनुमान मंदिर के सामने कई लोगों से पूछताछ की। इनमें लोकल रिक्शा चलाने वाले और दुकानदारों शामिल हैं।

पुलिस इस मामले को किडनैप नहीं मान रही है। वहीं मयंक पूरी तरह से बयान नहीं दे पा रहा है। बच्चे के फैमिली मेंबर इस मामले में खुलकर कुछ नहीं बता रहे हैं। उन्होंने पुलिस से कुछ समय मांगा है, कि जब तक बच्चे की हालत पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती, तब तक उन्हें समय दिया जाए। वह खुद बच्चे से कार किडनैपरों संबंधी बातचीत करेंगे। थाना अर्बन एस्टेट एसएचओ राहुल कौशल ने बताया कि जहां से बच्चे को उठाया है, वहां ऐसी घटना को अंजाम नहीं दिया जा सकता। मामला उलझन वाला है। पुलिस ने बताया कि पिता ने मयंक की हालत ठीक होने तक टाइम मांगा है।