पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुपरसकर मशीन करेगी शहर की मेन सीवर लाइनों की सफाई

सुपरसकर मशीन करेगी शहर की मेन सीवर लाइनों की सफाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। नगरनिगम मानसून से पहले शहर के सभी बड़ी मेन सीवर लाइनों की सफाई स्पेशल सुपरसकर मशीन से कराएगी। मशीन से पहले ट्रायल हो चुके हैं, जो कामयाब रहे थे। शहर की कुछ लाइनें जो पिछले 20 सालों से बंद पड़ी थी, वो लाइनें भी इस मशीन से खुल गई। अनारदाना चौंक के पास एक सीवर लाइन जो इस बाजार की बिल्डिंगों के नीचे से निकल रही थी और कई सालों से बंद थी, को भी इस मशीन से खोला गया है। कौंसलरों की मांग पर निगम ने मशीन से सभी मेन सीवर लाइनों की सफाई कराने के लिए 12 लाख रु की राशि पास कर दी है।