पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वॉर्ड 46 में विकास के अधूरे काम जल्द पूरे होंगे: चहल

वॉर्ड 46 में विकास के अधूरे काम जल्द पूरे होंगे: चहल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। यहांवॉर्ड 46 में बाय इलेक्शन के लिए अकाली कैंडीडेट हरबख्श सिंह चहल ने वीरवार को कहा कि अगर वॉर्ड वासियों ने उन्हें कौंसलर चुना तो वह वॉर्ड के विकास में तेजी लाएंगे। वॉर्ड में विकास के जो काम अधूरे पड़े हैं, उन्हें पहल के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। चहल द्वारा वॉर्ड में कैंपेनिंग के दौरान उनके साथ सीनियर अकाली लीडर हरमेल सिंह टोहड़ा, अजायब सिंह मुखमेलपुर, इंदरमोहन सिंह बजाज, हरिंदरपाल सिंह टोहड़ा, जसपाल सिंह बिट्टू चट्ठा, मालविंदर सिंह झिल, हरविंदर सिंह बब्बु, राजिंदर सिंह विर्क, अमरजीत सिंह बठला आदि मौजूद रहे। इस मौके पर सीनियर अकाली लीडरों ने कहा कि युवा हरबख्श चहल को पार्टी हाईकमान ने कैंडीडेट बनाया है और पार्टी कैंडीडेट की जीत के लिए सभी लोकल सीनियर लीडर साझा रूप से कैंपेनिंग कर रहे हैं। पटियाला नगर निगम पर अकाली भाजपा गठबंधन साल 2007 से काबिज है और इस दौरान भी वॉर्ड 46 में जब भी कोई समस्या उठी है, उसे पहल के आधार पर हल किया जाता रहा है। हरबख्श चहल और बाकी सीनियर अकाली लीडरों ने आस जताई कि इस बाय इलेक्शन में भी इस वॉर्ड से अकाली दल को एकतरफा जीत मिलेगी।

अकाली कैंडीडेट हरबख्श सिंह चहल अन्य।