- Hindi News
- बस, ट्राले और कार की टक्कर में दर्जन जख्मी
बस, ट्राले और कार की टक्कर में दर्जन जख्मी
पातड़ां। नेशनलहाइवे 71 पर शुतराणा के पास गांव जोगेवाला में वीरवार दोपहर एक सड़क हादसे के दौरान बस, ट्राले और एक कार के आपस में टकरा जाने से एक दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचे एसएचओ गुरदेव सिंह ने हादसे में जख्मी लोगों को पातड़ां के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट कराया। जहां गंभीर रूप से जख्मी 5 लोगों को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में इलाज के लिए रैफर कर दिया गया। जबकि एक अन्य व्यक्ति जिसके दांतों में चोट लगी थी उसको गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज पटियाला भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार कैथल से संगरूर जा रही पीआरटीसी बस जब खनौरी से पातड़ां रही थी तो गांव जोगेवाला के पास
पीछे से साइड मांग रही एक अर्टीगा कार को देखने के लिए बस ड्राइवर जब शीशे में देखने लगा तो सामने खड़े ट्राले में बस जा लगी। पीछे से रही कार जो जींद से सुनाम जा रही थी भी बुरी हादसे का शिकार बनी। लेकिन कार के एयरबैग खुलने से कार सवारों के मामूली चोटें लगीं। हादसे के वक्त बस में 50 मुसाफिर सफर कर रहे थे जिन में से 14 सवारियों को चोटों लगी हैं।
कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर पातड़ां में घायलों का इलाज कर रहे डॉ. परमिंदर सिंह और भवनीत कौर ने बताया कि हादसे में जख्मी नवदीप 36 साल, राजीव 20, हुकम चंद बेदी 50 साल और चंदर भान उम्र 82 साल की गंभीर हालत को देखते हुए राजिंदरा अस्पताल पटियाला और बलविंदर सिंह उम्र 38 साल को डेंटल कॉलेज पटियाला भेज दिया गया। इस के अलावा शिव निवास गिरी, कमल कौर, रानी, राम लाल, बलविंदर कौर, गुरमीत सिंह और गुरमीत कौर का इलाज पातड़ा में किया जा रहा है। हादसे में घायल हुए घायलों को पातड़ां के श्री दुर्गा दल अस्पताल में लाया गया था जिनको प्राथमिक सहायता देने के बाद घर भेज दिया गया।
हादसे में क्षतीग्रस्त हुई कार और रोड पर खड़े ट्राले से टक्कर के बाद बस।
गंभीर रूप से घायल 5 को राजिंदरा और एक को डेंटल कॉलेज रेफर किया