पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसों का कारण रूल्ज मानना

हादसों का कारण रूल्ज मानना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैदुर्गा सेवादल क्लब मेंबरों ने भास्कर के सड़क हादसों के खिलाफ महाअभियान से जुड़कर परशुराम चौक में लोगों को ट्रैफिक नियम के बारे में अवेयर किया। क्लब प्रधान मुकेश कुमार के अलावा मोनू, राजिंदर कुमार, रमनदीप हैप्पी बिट्टू जलोटा शामिल रहे। क्लब मेंबरों ने 38 लोगों को ट्रैफिक नियम के बारे में बताया।

क्लब प्रधान मुकेश कुमार ने कहा कि अाज के समय में ट्रैफिक समस्या सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। जिसके कारण विभिन्न सड़की हादसे हो रहे है। हादसों का कारण यह भी है कि हम लोग ट्रैफिक नियम को नही अपनाते। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर ट्रैफिक नियम को अपनाना चाहिए। अभियान से शहर की हर संस्था सोसायटी को जुडकर लोगों को ट्रैफिक नियम संबंधी अवेयर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा भी अगले समय में लोगों को ट्रैफिक नियम संबंधी जागरूक करने के लिए प्रोग्राम करवाए जाएंगे। प्रोग्राम में ट्रैफिक पुलिस का भी सहयाेग लिया जाएगा। मुकेश ने कहा कि शहर के स्कूल कालेज प्रबंधकों को भी चाहिए कि वह स्टूडेंट्स को इन नियम संबंधी जागरूक करने के लिए प्रोग्राम करवाए।

परशुराम चौक पर स्टूडेंट को अवेयर करते जै दुर्गा दल के मेंबर।

हादसों के िखलाफ

भास्कर

महाअिभयान