पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी के आदेशों पर निगम कमिश्नर ने सुना भाजपाइयों का पक्ष

डीसी के आदेशों पर निगम कमिश्नर ने सुना भाजपाइयों का पक्ष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। भारतीयजनता पार्टी के जिला उप प्रधान वीरेंद्र खन्ना की देखरेख में शिष्टमंडल 6 फरवरी को डिप्टी कमिश्नर वरुण रुजम को मिला था, जहां उन्होंने सड़कों की बुरी हालत स्ट्रीट लाइटों को तुरंत ठीक करवाने की अपील की थी। डीसी ने नगर निगम की कमिश्नर इंदू मल्होत्रा को तुरंत आदेश जारी किए कि भाजपा नेताओं की जो भी समस्याएं हैं उन्हें तुरंत निपटाया जाए। नगर निगम के एसडीओ शाम लाल गुप्ता सुरेश कुमार ने भाजपा के जिला उप प्रधान वीरेंद्र खन्ना उनके साथियों को बुलाकर उनसे बातचीत की। एसडीओ ने भरोसा दिया कि शहर में रुके हुए विकास काम विशेषकर 16-17 फरवरी को शहर में शिव भक्तों द्वारा निकाली जाने वाली शोभायात्रा के रूट की सड़कों की मरम्मत तुरंत की जाएगी। शोभायात्रा के रास्ते में स्ट्रीट लाइट सफाई करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी किए जाएंगे। यहां मंडल प्रधान नरिंदर गोयल, रमन शर्मा, सुनील गोयल, गुलशन ढींगरा, अनिल अत्री, देवराज अग्रवाल, सुरिंदर कक्कड़, अजीत मौजूद रहे।