पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंखा साफ करते गिरा हवलदार, मौत

पंखा साफ करते गिरा हवलदार, मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। थानासिविल लाइन के अंतर्गत आते न्यू सेंचुरी एंक्लेव निवासी एक हवलदार की पंखा साफ करते समय गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दलजीत सिंह (उम्र करीब 48 साल) के रूप में हुई है। घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की है और उसका पोस्टमार्टम वीरवार को किया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई मेवा सिंह ने कहा कि हवलदार दलजीत सिंह बुधवार की रात को घर में लगे पंखे को साफ कर रहा था। साफ करते समय उसका बैलेंस बिगड़ने पर वह गिर पड़ा और उसका सिर बैड से टकरा गया। जिस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौजूदा समय में दलजीत सिंह सीआरओ ब्रांच में नियुक्त था।