बच्चों की जांच के लिए लगाया कैंप
पटियाला। कोलंबियाएशिया अस्पताल सिम्पली हेल्थ प्लस पंचकुला ने डीएवी पब्लिक स्कूल के क्लास दूसरी से सातवीं तक के 60 बच्चों का कान, नाक गले का फ्री मेडिकल चेकअप किया। डॉ. हरसिमरन सिंह ने बीमारियों से बचने के लिए कुछ टिप्स भी दिए। इस दौरान डॉक्टर ने बच्चों को कोल्ड ड्रिंक की बजाए दूध का सेवन फल, संतुलित आहार खाने को कहा। उन्होंने जंक फूड से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। एसआर प्रभाकर ने डॉ. हरसिमरन का धन्यवाद किया।