एलयांस में शिक्षा की आधुनिक सुविधाएं
पटियाला। एकबच्चे को जिंदगी भर के लिए तैयार करने के वादे के साथ एलयांस इंटरनेशनल स्कूल ने आज क्षेत्र में अपनी शुरुआत का ऐलान किया। चंडीगढ़-पटियाला हाइवे पर स्थित स्कूल करीब 5 एकड़ के विशाल कैम्पस में फैला है। स्कूल कैम्पस बनूड़ के पास है और प्लेवे से लेकर क्लास 8 तक में एडमिशन का अवसर प्रदान करता है। एकेडमिक सेशन 2015-16 के लिए दाखिला शुरू है और 2 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चे दाखिले के लिए पात्र हैं।
स्कूल के चेयरमैन अशोक गर्ग ने कहा कि ये अपनी तरह का पहला स्कूल है जो कि आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतरीन शिक्षा भी प्रदान करेगा। एलयांस इंटरनेशनल स्कूल की डायरेक्टर-प्रिंसिपल अरुणा भारद्वाज ने कहा कि उनकी सोच है कि हर बच्चे की व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा किया जाए। अगर बच्चों के आसपास सक्रिय और उद्देश्यपूर्ण माहौल तैयार किया जाए तो वे तेजी से कौशल और ज्ञान हासिल करते हैं। बच्चों को बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आत्म-प्रेरित बनाने की जरूरत है। स्कूल में 31 मार्च, 2015 तक 2 साल की उम्र वाले सभी बच्चों का दाखिला हो सकेगा। इस प्रक्रिया में सीबीएसई और सीबीएसई-आई पैटर्न का उपयोग किया जा रहा है।