पटियाला। सेवक काॅलोनीमें देर शाम फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाले बलजीत सिंह की पत्नी ने कहा कि वह नशे में उससे मारपीट करता था। जबकि बलजीत के पिता ने कहा कि बेटा बहू से परेशान रहता था। इसके पहले बुधवार को राजिंदरा अस्पताल में मॉर्चरी के बाहर तनातनी का माहौल बन गया। पत्नी ने खुद संस्कार करने की बात कही। परिवार वालों ने लाश की मांग करते हुए संस्कार करने को कहा। थाना सिविल लाइन एसएचओ गुरप्रताप सिंह पुलिस चौकी मॉडल टाउन एसआई नरिंदर सिंह ने समझौता कराया। सामूहिक संस्कार पर मामला शांत हुआ।
रोबिनप्रीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसकी बलजीत से लव मैरिज हुई थी। शादी के बाद वह बी टैंक नूनगरा मोहल्ले को छोड़कर सेवक काॅलोनी में किराए पर रह रही थी। बलजीत बच्चों को हारमोनियम गिटार ट्रेनिंग देता था। वह खुद निजी स्कूल में टीचर थी। बलजीत ने कुछ समय पहले जॉब छोड़ दी। वह शराब पीकर मारपीट करने लगा।
बुधवार को बलजीत ने उससे मारपीट की। उन्हें बाहर निकालकर खुद कमरे में चला गया। उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। राेबिनप्रीत ने कहा कि बलजीत ने कई बार खुदकुशी की कोशिश की। पिता महिंदर ने बताया कि बलजीत पत्नी से परेशान था। थाना सिविल लाइन एसआई गुरइकबाल सिंह ने बताया कि 174 के तहत कार्रवाई की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी।
बलजीत सिंह सुसाइड केस: संस्कार की मांग पर मोर्चरी के सामने दोनों पक्ष आमने-सामने ।
(मॉर्चरी के बाहर बलजीत के संस्कार की बात पर झगड़ा करते फैलिमी मेंबर। )