पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 के बाद गिरफ्तारी, एक बजे रिहा

10 के बाद गिरफ्तारी, एक बजे रिहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(बस स्टैंड के पीछे वाली रोड पर प्रदर्शन करते हिंदू संगठन के नेता। रेलवे स्टेशन जाने वाली रोड पर पुलिस की तैनाती होने से हिंदू नेताओं को कैपिटल सिनेमा की ओर लौटना पड़ा।)
पटियाला। मालेर कोटला में गोहत्या के विरोध में हिंदू संगठनों का बुधवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रेल रोक कर अपना विरोध जताने का प्रोग्राम विरोध प्रर्दशन कम फ्रैंडली मैच ज्यादा लगा। हिंदू नेताओं ने रेल रोकने की बजाय खुद आगे आकर गिरफ्तारी दे दी। पुलिस की बस में बैठकर अज्ञात स्थान पर पहुंच गए।

कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में बसों में बैठने की होड़ रही। रेल रोकना तो दूर, पुलिस प्रशासन ने इन्हें रेलवे स्टेशन के आस पास भी फटकने नहीं दिया। बस स्टैंड की बैकसाइड वाली सड़क से रोष मार्ष को काॅर्नर होटल से रेलवे स्टेशन की तरफ मुड़ने की बजाय कैपिटल सिनेमा की तरफ टर्न कर दिया गया। मॉल रोड पर बीएन खालसा स्कूल के पास आकर धरना देने वालों को बस में बिठाकर अंजान जगह छोड़ गया।

एक घंटे देरी से शुरू प्रदर्शन: सुबह11 बजे विभिन्न संगठनों का प्रोग्राम था। वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड के पीछे वाली सड़क से होकर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे। पुलिस के प्रबंधों के आगे संगठन नेताओं की एक चली। कुछ देर धरना देने का ड्रामा तो रचा पर तपती धूप की तपिश के कारण खुद ही गिरफ्तारी दे दी। उनकी मांग थी कि मलेरकोटला में गोहत्या के मामले में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
10 के बाद गिरफ्तारी, एक बजे रिहा
राजपुरा। मालेरकोटला में गोहत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी होने के विरोध में हिंदू संगठनों ने राजपुरा-अंबाला रेल ट्रैक पर धरना लगाया। पुलिस की मुस्तैदी से धरने असफल हो गया। पुलिस ने दर्जनों हिन्दू संगठन के नेताओं को हिरासत में लिया और उनको स्थानों पर रखा। 1 बजे उनको रिहा कर दिया गया।

मालेरकोटला में पिछले दिनों गोहत्या का मामला सामने आया था। उसके बाद से हिन्दू संगठनों में रोष था। रोष जताने के लिए हिन्दू संगठनों ने राजपुरा अंबाला रेल ट्रैक पर सुबह 10 से 12 बजे तक रोलगाड़ी को रोकने का एलान किया।कोई हादसा हो, इसलिए पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए थे। रेलवे पुलिस ने सरहिंद रेलवे फाटक, राजपुरा रेलवे स्टेशन, आईसीएल रेलवे फाटक पर भारी संख्या में सुरक्षा कर्मचारी तैनात कर रखे थे।

सुबह 10 बजे जैसे ही टाहली वाला चौक, कालका रोड सहित विभिन्न स्थानों से होते हुए आईसीएल रेलवे फाटक की ओर बढ़ रहे थे। सुरक्षा कर्मचारियों ने गोभक्तों को हिरासत में ले लिया। उनको दूसरे वाहनों की मदद से सुरक्षित जगह भेज दिया गया। पुलिस के कड़े सुरक्षा प्रबंधों के चलते रेल यातायात आम दिनों की तरह जारी रहा। यहां सतीश कुमार, नरिंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह चावला, अशोक चक्रवर्ती मौजूद थे। डीएसपी चंद सिंह ने बताया कि जिन व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया था उनको दोपहर एक बजे के बाद रिहा कर दिया गया है।

यात्रियों को परेशानी नहीं : उधर स्टेशन पर आने वाली सभी ट्रेन भी अपने टाइम पर पहुंची। हालांकि हिंदू संगठनों ने राज्य में रेल रोको प्रोग्राम किया जाना था। पर पुलिस की मुस्तैदी के कारण कहीं कोई परेशानी नहीं हुई। ट्रेन सही समय पर होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
मालेर कोटला में गोहत्या के विरोध में सुबह 10 बजे से था रेल रोको आंदोलन, नेताओं ने आगे आकर खुद दी गिरफ्तारी।