पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीयू: सेमेस्टर एग्जाम की स्पेशल फीस 20 अक्टूबर तक भरें

पीयू: सेमेस्टर एग्जाम की स्पेशल फीस 20 अक्टूबर तक भरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। पीयूके तहत समेस्टर परीक्षाएं नवंबर, दिसंबर-2014 और सालाना, समेस्टर परीक्षा अप्रैल, मई-2015 के लिए स्पेशल फीस और परीक्षा फीस के साथ एक विशेष मौका दिया जा रहा है। परीक्षा फार्म और फीस 20 अक्टूबर तक बिना लेट फीस जमा करा सकते हैं।

एग्जामिनेशन कंट्रोलर डॉ. पवन कुमार सिंगला ने बताया कि जिन स्टूडेंट्स के इंप्रूवमेंट के मौके खत्म हो गए हैं या जो स्टूडेंट्स किसी इंटेग्रेटिड कोर्स सालाना, समेस्टर की आखिरी साल की परीक्षा पास नहीं कर सके और अगर कोई स्टूडेंट किसी इंटेग्रेटिड कोर्स के आखिरी साल में तो पास हैं, उससे निचली क्लास में कोई री अपीयर पेपर रहता है। उनके लिए विशेष मौका है।

उन्होंने बताया कि जो स्टूडेंट प्राइवेट परीक्षा देने की पात्रता नहीं रखते, वो डिस्टेंस एजुकेशन डिपार्टमेंट, कॉलेज, यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (जहां भी कोर्स की सुविधा होगी) में दाखिला ले सकते हैं। बाकी जानकारी यूनिवर्सिटी इंक्वायरी और इंफरमेशन सेंटर में या यूनिवर्सिटी वेबसाइट www.punjabiuniversity.ac.in पर देख सकते हैं।