पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत की जमीन से कब्जा हटाया

पंचायत की जमीन से कब्जा हटाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवसहजपुरकलां में कब्जे के नाम पर गरीब का आशियाना प्रशासन ने गिरा दिया। अब वह बच्चों सामान के साथ खुले में रह रहा है। शाम लाल ने बताया कि 8-9 साल पहले पंचायत ने उसे पंचायती जमीन पर एक कमरे का घर बनाने के लिए जमीन दी थी। गांव वासियों के सहयोग से उसने एक कमरा बना लिया था।

उसने अपना राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड बनाया। इसी पते पर बिजली कनेक्शन लेने के लिए अप्लाई किया हुआ है। अचानक प्रशासन से नोटिस मिला कि तुमने पंचायती जमीन पर कब्जा किया है। उसे 15 सितंबर तक खाली कर दे, वरना घर गिरा दिया जाएगा। प्रशासन ने सोमवार शाम को जेसीबी से उसका मकान गिरा दिया।

शाम लाल गांव के अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि जब गांव की पंचायती जमीन पर पिछले काफी समय से अन्य मकान बने हुए हैं। मौजूदा पंचायत को केवल यही मकान ही क्यों अवैध नजर आया।

सरपंच सतपाल ने कुछ भी कहने से इनकार किया। तहसीलदार से बात करो वही बेहतर जानते हैं। तहसीलदार जोगिंदर सिंह ने बताया कि उनके पास तो डिप्टी कमिश्नर पटियाला को आदेश आया था कि पंचायत जमीन का अवैध कब्जा खाली कराया जाए। हमने आदेश की पालना की है। इससे ज्यादा कुछ नहीं पता।

जानकारी के अनुसर मौजूदा पंचायत ने डीडीपीओ पटियाला डिप्टी डायरैक्टर पंचायत की अदाल तमें अपील की थी कि शाम लाल ने पंचायती जमीन पर कब्जा कर रखा है। डीडीपीओ ने जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट डिप्टी कमिश्नर पटियाला को सौंप कर कार्रवाई करने की मांग की जिस पर डीसी ने आदेश जारी कर दिए।

मकान गिराए गए जाने के बाद लोग सड़क पर गए। शाम लाल अपनी दास्तां सुनाते हुए।