- Hindi News
- फर्जी सर्टिफिकेट से आर्मी में भर्ती की कोशिश, 3 गिरफ्तार
फर्जी सर्टिफिकेट से आर्मी में भर्ती की कोशिश, 3 गिरफ्तार
पटियाला | कमउम्र के फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर आर्मी में भर्ती होने की कोशिश करने वाले तीन युवकों को थाना शुतराणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिंदर सिंह, जौड़ा राम और विवेक कुमार को शुतराणा पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।
शुतराणा थाना के इंचार्ज गुरदेव सिंह ने कहा कि इन युवकों के सर्टिफिकेट कब्जे में ले लिए हैं। आर्मी भर्ती सैल के डायरेक्टर कर्नल जयशील कांसल ने आठ युवकों के बारे में एसएसपी को शिकायत दी थी। जांच के बाद शुतराणा पुलिस ने आठ में से तीन युवकों को गिरफ्तार किया। हिंदी साहित्य सम्मेलन इलाहाबाद से 10वीं के फर्जी सर्टिफिकेट बनवाए थे। अप्रैल 2014 से अब तक 52 युवकों गिरफ्तार किया।