पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मरणव्रत पर बैठे इंदरजीत की हालत नाजुक

मरणव्रत पर बैठे इंदरजीत की हालत नाजुक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला |मांगों केलिए 26 दिन से मरण व्रत पर बैठे पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के नेता इंदरजीत सिंह लहरागागा की हालत नाजुक है। इंदरजीत ने साफ कर दिया है कि जब तक पीआरटीसी मैनेजमेंट उनकी मांगों को नहीं मानती तब तक वो मरणव्रत नहीं तोड़ेंगे। फिर चाहे उनकी जान ही क्यों चली जाए।

कॉन्ट्रैक्ट वर्करों ने शुक्रवार को शहर में रोष मार्च निकाला। मैनेजमेंट सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। यूनियन के महासचिव रूपिंदर सिंह रौंगला ने कहा कि हजारों कर्मचारी पीआरटीसी में नौकरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते है। यही कारण है कि मैनेजमेंट में हो रहे घपलों को लेकर वो हल्ला मचाते है, लेकिन कुछ भ्रष्ट अफसरों को यह नागवार गुजरा और उन्हें नौकरी से निकाल दिया। यहां बब्बू शर्मा, गुरध्यान सिंह, हरिंदर सिंह, हरबंस सिंह रणजीत ने संबोधित किया।

पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर आधे नंगें होकर रोष प्रदर्शन करते।