पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"बुजुर्ग अपनी सेहत पर करें निवेश\'

\"बुजुर्ग अपनी सेहत पर करें निवेश\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएलएमआरआईसेंटर के साथ रयात बाहरा पटियाला कैंपस के स्टूडेंट्स उभरते पंजाबी गायक सुमेश कपिला ने बुजुर्गों का सम्मान करने का मिशन शुरू किया है। इसे लेकर स्टूडेंट्स बुजुर्गों के साथ लीला भवन में रैली निकाली। रैली का मकसद था कि अपने घर या बाहर रहने वाले बुजुर्गों को बोझ समझकर उनकी इज्जत करें।

इस मिशन में मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुरिंदर गोयल ने कहा कि यहां बुजुर्गों की केयर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी जाती, यही कारण है कि यहां बुजुर्ग भी खुद अपनी सेहत को लेकर संजीदा नहीं है। एसएल एमआरआई सेंटर के रेडियोलॉजिस्ट डॉ मितेश गोयल ने बताया कि हमारे यहां हर माह 30-35 बुजुर्ग मरीज ऐसे पहुंचते हैं, जिनकी अगर समय रहते जांच होती तो उनकी तबीयत ज्यादा खराब नहीं होती। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्राची बांसल ने बताया कि हर किसी को जन्मदिवस के अवसर एक दूसरे को महंगे गिफ्ट देने की जगह हैल्थ पैकेज गिफ्ट करना चाहिए ताकि हर साल शरीर की पूरी जांच हो सके। अपनी पंजाबी एल्बम ‘ओहदा ना’ के कुछ गीत गाने के बाद सुमेश कपिला ने कहा कि बुजुर्गों को अपनी सेहत के ऊपर ज्यादा निवेश करना चाहिए अलबत्ता कि वो प्रॉपर्टी में निवेश करें। इस मौके करीब 1500 स्टूडेंट्स बुजुर्ग मौजूद रहे। रयात बाहरा के कैंपस डायरेक्टर डॉ. पीयूष वर्मा ने कहा कि बुजुर्ग सोसायटी का आइना हैं और उनका हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए।

लीला भवन में बुजुर्गों का सम्मान मिशन के तहत रैली निकालते शहरवासी।