पावरकॉम मैनेजमेंट का फूंका पुतला
पटियाला | पटियालासर्किल के लोकल डिवीजन दफ्तर कमेटियों ने साझा तौर पर पीएसईबी जाइंट फोरम की कॉल पर सर्किल हेडक्वार्टर में धरना दिया। पावरकॉम मैनेजमेंट का पुतला फूंका। धरने की प्रधानगी प्रमोद कौशल और विश्वनाथ ने की। इस मौके मुलाजिम लीडरों ने कहा कि पावरकॉम मैनेजमेंट मुलाजिमों की मांगों को लेकर जानबूझकर नजरअंदाज कर रही है। मुलाजिम नेताओं ने कहा कि मैनेजमेंट ने अगर वक्त रहते यह मांगें स्वीकार कीं तो 30 सितंबर तक डिवीजन स्तर पर मैनेजमेंट के पुतला फूंक प्रदर्शन और 1 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक पावरकॉम ट्रांसको की मैनेजमेंट के खिलाफ काले झंडे लेकर प्रदर्शन किए जाएंगे। इस धरने को राम चंद, बलविंदर सिंह पठानमाजरा, बलौर सिंह, संत राम चीमा, धरमिंदर दूबे, शिवदेव सिंह, राजिंदर कुमार, राज कृष्ण, नवीन कुमार, बृज मोहन आदि ने भी संबोधित किया।