एचएम में इस साल नहीं मिलेगी एडिमशन
पटियाला|सरकारी आईटीआईफॉर ब्वायज होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के लिए जरनल कैटेगिरी के स्टूडेंट्स को एक साल और वेट करना होगा। कोर्स के लिए रनिंग फंड मिलने से अगले साल एडमिशन हाेगा। वहीं सरकार की लापरवाही से जनरल कैटेगिरी के स्टूडेंट्स कोर्स में एडमिशन नहीं ले सकते।
आईटीआई के प्रिंसिपल वरिंदर कुमार बांसल ने बताया कि कोर्स जनरल वर्ग के स्टूडेंट्स के लिए अगले साल शुरू होगा। अगले साल ही जनरल वर्ग के स्टूडेंट्स एडमिशन ले सकेंगे जिस बिल्डिंग में होटल मैनेजमेंट का कोर्स शुरू होना है, उसकी रेनोवेशन और विभिन्न मशीनों के लिए कुछ साल पहले दो करोड़ रुपए जारी हुए थे।