अग्रवाल समाज सभा आज कराएगी प्रतियोगिता
अग्रवालसमाजसभा की ओर से बच्चों के सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करवाई जा रही है। यह प्रतियोगिता सुबह साढ़े साढ़े 8 बजे शुरू होगी, जिसमें सिर्फ 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्राें के लिए आयोजित की जाएगी। प्रधान सुभाष गोयल महासचिव सोहिंदर कांसल ने बताया कि सभा की ओर से महाराजा अग्रसेन जी की 5139वीं जयंती समारोह राजकमल पैलेस में मनाया जा रहा है। इस दौरान कुनाल अग्रवाल मुख्यातिथि जबकि कृष्ण लाल बांसल गेस्ट आफ आर्नर होंगे।
इस मौके पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय प्रधान सुरिंदर गुप्ता नेशनल डिप्टी महासचिव वरिंदर अग्रवाल मुख्य तौर पर शिरकत करेंगे। सुबह साढ़े 9 बजे रासलीला का आयोजन होगा, इसके बाद साढ़े 10 बजे ध्वजा आरोहण एवं आरती होगी। 11 बजे कपिल अग्रवाल सीजेएम कम सेक्रेटरी अपना भाषण देंगे। इसके उपरांत डेढ़ बजे श्री महालक्ष्मी का भंडारा आयोजित किया जाएगा। इससे पहले सभा की ओर से शनिवार को महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के उपलक्ष्य में बच्चों को लड्डू भी बांटे गए।
महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में लड्डू बांटते सभा के ओहदेदार।