- Hindi News
- एसएसटी नगर के 2 ट्यूबवेल डेढ़ महीने से बंद
एसएसटी नगर के 2 ट्यूबवेल डेढ़ महीने से बंद
पटियालाराजपुरारोड पर शहर के सबसे पॉश इलाकों में शुमार एसएसटी नगर के बाशिंदे इन दिनों इलाके की समस्याओं से परेशान हैं। काॅलोनी में वाटर सप्लाई करने वाले दोनों ट्यूबवेलों की मोटर डेढ़ महीने से फुंकी पड़ी है।
काॅलोनी में पानी नहीं है। वाटर सप्लाई ठप होने से लोग पीने के पानी को लेकर तरस रहे है। जिन घरों में सबमर्सिबल पंप हैं, वहां से पानी लेकर गुजारा किया जा रहा है। काॅलोनी में 3 महीनों से स्ट्रीट लाइट ठप है। एसएसटी नगर मोहल्ला सुधार कमेटी के मुताबिक उन्होंने कई बार ट्रस्ट में शिकायत कर ली है, लेकिन काॅलोनी की समस्याएं ज्यों की त्यों है। एसएसटी नगर में बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह पार्क सुधार कमेटी प्रधान संतोष अग्रवाल, गुरूद्वारा सिंह सभा कमेटी प्रधान आत्मजीत सिंह, राज कुमार कालड़ा, दिलबाग राए, केएल सैणी, रामेश्वर वर्मा पूर्व प्रिंसिपल एस मान ने भास्कर को बताया कि यह कालोनी इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने तैयार की है।
काॅलोनी में लंबे समय से सड़कों का निर्माण तो दूर, पैचवर्क तक नहीं लगा। जिसके चलते सड़कों पर गड्डों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल है। फुटपाथों की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। घास उगने से यहां पैदल चलने वालों का रास्ता बंद हो गया है। स्ट्रीट लाइट 3 महीनों से खराब होने के कारण रात में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। कालोनी वासियों की मांग है कि ट्रस्ट इन समस्याओं पर जल्द उचित कार्रवाई करे।
घटिया मटीरियल है, जांच करवाएंगे
वार्डकौंसलर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली ने कहा कि इलाके के लोगों ने उनके पास भी लिखित शिकायत दी है। दोनों ट्यूबवेलों की मोटर कई बार ठीक करवाई जा चुकी है। कुछ अफसर चंद पैसों की खातिर घटिया मटीरियल भिजवाते हैं, डेढ़ महीने में ट्यूबवेल की मोटरें कई बार खराब हो चुकी है। मैंने खुद 2 बार पत्र डालकर इन समस्याओं संबंधी ट्रस्ट को बताया है। जब ये लोग नहीं सुनते तो अब जल्द ही मंत्री अनिल जोशी से मिलकर इस मामले को उठाउंगा। घटिया मटीरियल की जांच की मांग करूंगा।
एसएसटी नगर मोहल्ला सुधार कमेटी के मेंबर बंद पडे़ ट्यूबवैल को दिखाते हुए।