- Hindi News
- एक्स रे डिपार्टमेंट में नहीं सुधरे हालात
एक्स-रे डिपार्टमेंट में नहीं सुधरे हालात
पटियाला| राजिंदराअस्पताल के एक्स-रे डिपार्टमेंट में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे। अभी भी मरीजों को रिपोर्ट मिलने में दो से तीन दिनों का समय लग रहा है। रेनोवेशन के चलते महकमे की तीन मशीनें बंद हैं, जिस कारण मरीजों का समय पर एक्स-रे रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। एक्स-रे रिपोर्ट समय पर मिलने के कारण मरीजों का इलाज भी नहीं हो पा रहा है। अस्पताल में ओपीडी का समय 2 बजे तक है, जबकि 12 बजे के बाद एक्स-रे कराने वाले मरीजों को 3 बजे तक भी रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। जिन मरीजों को 2 बजे के बाद रिपोर्ट मिल रही, उन्हें इलाज के लिए तीन दिन इंतजार करना पड़ता है। क्योंकि ओपीडी में डाॅक्टरों की ड्यूटी दोबारा तीन दिनों में आती है। इसलिए जब डाॅक्टर की दोबारा ओपीडी आएगी। इतने दिन मरीज को सिर्फ एक्स-रे रिपोर्ट के कारण ही इंतजार करना पड़ेगा। इसमें सबसे अधिक परेशानी दूर दराज से आने वाले मरीजों को हो रही है।
रेडियोलॉजिस्ट डिपार्टमेंट के हेड डाॅ. अमृतपाल सिंह ने बताया कि रेनोवेशन के चलते थोड़ी परेशानी तो आती ही है। लंबे समय से यहां पर वायरिंग लटक रही थी, जिस कारण शार्ट सर्किट होने का खतरा बना हुआ था। पहले के मुकाबले अब रिपोर्ट में तेजी आई है। कुछ ऐसे मरीज होते हैं, जिनके एक्स-रे खराब हो जाते हैं और उन्हें दोबारा एक्स-रे करवाने पड़ते हैं। ऐसे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
शनिवार कोरािजंदरा अस्पताल में एक्स-रे रिपोर्ट के इंतजार में बैठे मरीज।