- Hindi News
- आज है टैडी डे|16 टेस्ट के बाद तैयार होता है फाइनल टैडी
आज है टैडी डे|16 टेस्ट के बाद तैयार होता है फाइनल टैडी
एक दिन में बनते 40 टैडी : एकदिन में करीब 40 टैडी बनते हैं। मार्केट में 300 से 12 हजार रुपए तक के टैडी मौजूद हैं। फोटोएंड कैप्शन : अजय शर्मा
पटियाला|आज टैडीडे है। टीन एजर्स में टैडी बहुत पसंद किया जाता है। अपने हाल-ए-दिल बयां करना हो या कोई दूसरे मौके टैडीबियर बेस्ट गिफ्ट होता है। दुनिया का पहला टैडीबियर म्यूजियम इंग्लैंड के पीटरफील्ड, हैंपियर में 1984 में स्थापित किया गया था। अमेरिका, कनाडा, ग्रेट ब्रिटेन, जापान और जर्मनी में टैडीबियर उत्सव काफी लोकप्रिय है। आर्चीज के स्टोर मैनेजर अमित कुमार ने बताया टैडी बनाने के बाद उसके 16 टेस्ट होते हैं। इनमें अगर कोई बच्चा मुंह में टैडी डालता है तो उसे कोई बीमारी हो। टेस्ट में इस बात का ध्यान रखा जाता है कि अगर टैडी को आग लगती है तो उसके साथ पड़े किसी दूसरा सामन जले।