पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बंद होगा छांगा के बेटे का सुसाइड केस

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बंद होगा छांगा के बेटे का सुसाइड केस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला |पूर्व कौंसलरअकाली नेता जत्थेदार जोगिंदरपाल सिंह छांगा के लापता बेटे गुरविंदर सिंह का सोमवार को पोस्टमार्टम हुआ। जिसके बाद लाश घरवालों को सौंप दी गई। देर शाम उसका अंतिम संस्कार बीर जी श्मशान घाट में हुआ। अकाली कांग्रेस समेत कई वॉर्ड के कौंसलर मौजूद रहे। गुरविंदर की लाश तलवंडी साबो के पास एक सुए से मिली थी। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। अगली कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद होगी।

थाना पसियाणा इंचार्ज हरविंदर सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद लाश घरवालों को सौंपी थी। सुसाइड नोट के आधार पर अभी तक यह मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई सुराग मिलेगा तो उसके बाद अगली कार्रवाई होगी।

पूर्व कौंसलर जोगिंदरपाल सिंह छांगा ने बताया कि फूलों की रस्म 10 फरवरी को सुबह 10 बजे होगी। 14 फरवरी शनिवार को मोती बाग गुरुद्वारा में श्री आखंड पाठ साहिब का भोग डाला जाएगा।

^गुरविंदर धर्मपुरा बाजार स्थित एसी मार्केट के पास कपड़ों की दुकान करता था। वह रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे के बाद लापता हो गया था। सोमवार सुबह उसकी एक्टिवा मिली, जिसमें सुसाइड लेटर मिला था। इसके अलावा एक्टिवा की डिग्गी में सुसाइड लेटर, मोबाइल प|ी के साथ तलाक के कागजात मिले थे।

गुरविंदर सिंह