पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 70 मुलाजिमों ने 4 घंटे तक दिव्यांशी को खोजा

70 मुलाजिमों ने 4 घंटे तक दिव्यांशी को खोजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। राजपुरा रोड स्थित विकास कॉलोनी से गुम तीन साल की दिव्यांशी की तलाश में सोमवार को 70 पुलिस मुलाजिमों ने चार घंटे तक इलाके में सर्च अभियान चलाया। पर बच्ची का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला। सर्च के दौरान इलाके की झुग्गी, बंद सरकारी क्वार्टर बे आबाद जगहों पर पुलिस मुलाजिमों की टीम ने चेकिंग की।

शाम तक पुलिस को इस बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया। सर्च करने के लिए मुलाजिमों की एक टुकड़ी लगातार काम करेगी। चेकिंग अभियान डीएसपी की अध्यक्षता में थाना लाहौरी गेट इंचार्ज, कमांडो मुलाजिम लेडी कमांडो टीम ने चलाया।
दिव्यांशी के पिता परिवार के अन्य मेंबर भी टीम के साथ रहे। बच्ची के पिता सुरिंदर कुमार ने कहा कि बेटी के मिलने की उम्मीद में वह हर पल तलाश में जुटे हैं कि कहीं से कोई सुराग उनकी बेटी को मिलवा दे।

दिव्यांशी की सर्च में पुलिस टीम इलाके में तलाशी लेती हुई

एसएसपी ने परिवार से की मुलाकात

एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने रविवार देर शाम दिव्यांशी के घरवालों से मुलाकात की थी, जहां पर उन्होंने घटना का पूरा जायजा लिया। जहां बच्ची के पिता ने एसएसपी को बताया कि वह अपने स्तर इलाके के खंडहर पड़े मकानों में बेटी की तलाश कर चुके हैं। अभी भी कई जगह ऐसी हैं, जहां पर सिर्फ पुलिस की सर्च कर सकती है।
जिसके बाद एसएसपी ने सोमवार को भारी पुलिस फोर्स को इलाके में सर्च अभियान पर लगाया। इससे पहले कांग्रेसी विधायक परनीत कौर भी परिवार से मुलाकात कर चुकी हैं, जिन्होंने एसएसपी से इस मामले में गंभीरता से जांच करवाने की मांग की थी।

हर जगह पोस्टर भी लगवा चुके

परिवार के मेंबरों ने दिव्यांशी की तलाश परिवार ने बस स्टैंड, मिनी सचिवालय, रेलवे स्टेशन, शहर के अन्य पब्लिक प्लेस धार्मिक स्थानों पर पोस्टर लगाए गए हैं ताकि कहीं से कोई जानकारी मिल जाए।