पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाहे हड़ताल हो, सुविधा में होगा काम

चाहे हड़ताल हो, सुविधा में होगा काम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुविधाकर्मचारियों द्वारा हड़ताल करने के बाद लोगों को सुविधा में अपना काम करवाने में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। प्रशासन इसके पुख्ता इंतजाम करने का दावा कर रहा है। सुविधा सेंटर में चल रही सुविधाओं से संबंधित डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को हड़ताल के दौरान सुविधा में काम करने के लिए बिठाने की योजना बनाई गई है।

बता दें कि पिछले कुछ समय पहले सुविधा कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की गई थी। हड़ताल वाले दिन सुविधा दिन भर बंद रहा था। जिसके कारण जिला भर से सुविधा में काम करवाने के लिए आने वाले लोगों को बिना काम करवाए ही वापस जाना पड़ा था।

सुविधाओं से संबंधित डिपार्टमेंट के कर्मचारी बैठेंगे काउंटर पर

एडीसीमोहिंदर पाल ने कहा कि सुविधा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद सुविधा में चल रही सुविधाओं से संबंधित डिपार्टमेंट के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की योजना तैयार की गई है। यह कर्मचारी सुविधा के काउंटर पर बैठकर लोगों के काम करेंगे। ताकि जिला भर से सुविधा में काम करवाने के लिए आने वाले लोगों को बिना काम करवाए वापस जाना पड़े। उन्होंने बताया कि हड़ताल के दौरान सुविधा में बैठने वाले कर्मचारी लोगों का मैन्युअल काम करेंगे। मोहिंदरपाल ने बताया कि इससे पहले जब सुविधा कर्मचारियों ने हड़ताल की थी तो उस समय भी डीसी ऑफिस के कर्मचारियों को सुविधा में काम करने के लिए बिठाया गया था। अब प्रशासन ने सुविधाओं से संबंधित डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को हड़ताल के दौरान बिठाने का फैसला लिया है। ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी हो।

हड़ताल से संबंधित जानकारी नहीं: एडीसी

^सुविधाकर्मचारियों द्वारा पूर्ण तौर पर हड़ताल पर जाने के मामले पर एडीसी मोहिंदरपाल ने कहा कि अब तक उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं आई है कि सुविधा कर्मचारी पूर्ण तौर पर हड़ताल करेंगे। अगर सुविधा कर्मचारी ऐसा कुछ करेंगे तो प्रशासन ने लोगों की काम करवाने संबंधी पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। उन्होंने कहा कि हड़ताल करने से पहले सुविधा कर्मचारियों को प्रशासन से भी मंजूरी लेनी होगी।