पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई सेवकों का 10 लाख का बीमा

सफाई सेवकों का 10 लाख का बीमा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला | पंजाबसरकार लोकल बॉडीज विभाग के तहत आते नगर निगम, पुडा इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट में काम करने वाले सफाई सेवकों का 10 लाख का बीमा करने जा रही है। नगर निगम ने अपने अंडर काम कर रहे सफाई सेवकों के लिए इस प्रस्ताव को वित्तीय मंजूरी दे दी है। निगम की हेल्थ शाखा में 584 रेगुलर 38 दिहाड़ीदार सफाई सेवक काम कर रहे है। कुल 622 सफाई सेवक है। बीमा के लिए ओरीएंटल इंशोरेंस कंपनी से समझौता हुआ है। हर सफाई सेवक का 10 लाख का बीमा होगा। इसके एवज में निगम कंपनी को 78,627 रु की अदायगी भी करेगा।