ध्रुव पांडव स्टेडियम में तैयार हो रही तीन नई पिच
पटियालाक्रिकेट एसोसिएशन को स्टेट के कैंप मिलने की वजह से ध्रुव पांडव स्टेडियम में हर रोज प्रैक्टिस करने आने वाले खिलाड़ियों की ट्रेनिंग प्रभावित हो, इसके लिए तीन नई पिच (विकेट) तैयार की जा रही हैं। इसमें एक सिंथेटिक विकेट और दो टर्फ विकेट तैयार होंगी।
इसके लिए एसोसिएशन द्वारा काफी काम करवाया जा चुका है। बाकी का काम मार्च के आखिरी हफ्ते तक कंपलीट कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि ध्रुव पांडव स्टेडियम के स्कोर बोर्ड वाली साइड पर सीढिय़ों के पिछली वाली जगह पर सालों पहले तीन विकेट बनाई गई थी। पर जरूरत होने की वजह से इस जगह को नजर अंदाज किया हुआ था। अब उसे फिर से तैयार किया जा रहा है। बता दें कि पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के तहत पटियाला के ध्रुव पांडव स्टेडियम में जूनियर क्रिकेट एकेडमी स्थापित की गई है।
इसमें अलग-अलग आयु वर्ग में जूनियर स्टेट कैंप यहां लगेंगे। इस समय यहां अंडर-19 कैंप चल रहा है। ऐसे में जो बच्चे यहां क्रिकेट की ट्रेनिंग लेने आते हैं, इनकी गिनती भी 100 से ज्यादा है, उन्हें प्रेक्टिस के लिए विकेट नहीं मिल पाती है। इससे उनकी प्रैक्टिस प्रभावित होती है। इसके साथ ही ग्राउंड में कोई कोई टूर्नामेंट लगातार चलता रहता है। ऐसे में प्रेक्टिस के लिए आने वाले सिटी के बच्चों को मुश्किल आए, उनके लिए तीन विकेट तैयार की जा रही है।
ध्रुव पांडव स्टेडियम में तैयार हो रही विकेट।
^इसे लेकर एसोसिएशन के आरपी पांडव ने कहा कि खिलाड़ियों की परेशानी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है कि लंबे समय से नजरंदाज इन विकेटों को तैयार करवाया जाए। ये एसोसिएशन खुद की पहल से तैयार करवा रही है और स्टेडियम के पिछले दिनों हुई रेनोवेशन के दौरान जो मटीरियल बचा, उसे यूज किया जा रहा है। यहां पर पुराना स्कोर बोर्ड भी है, उसे भी रेनोवेट किया जाएगा। स्टैंड कई जगहों से टूटे हुए हैं, वो भी ठीक किए जाएंगे। इसमें एक सिंथेटिक विकेट और दो टर्फ लगेंगी। सिंथेटिक वाली विकेट का बेस डाल दिया गया है।