सांझ केंद्र में लगाया खूनदान कैंप
पटियाला। थानाकोतवाली के सांझ केंद्र, सांझ केंद्र सदर और सीपीआरसी द्वारा खूनदान कैंप लगाया गया। इस मौके पर करीब 70 युनिट खून के प्राप्त किए गए। कैंप में थाना कोतवाली इंचार्ज जसविंदर सिंह टीवाना ने कहा कि खूनदान करना सबसे बड़ा दान है। इस मौके पर सांझ प्रोजेक्ट तहत चलने वाली 27 सेवाओं संबंधी जानकारी दी गई। कैंप में राकेश कुमार, साहिल गोयल, सीमा शर्मा, जसविंदर सिंह, करनजीत सिंह, राजेश शर्मा, सोनू, अजायब सिंह, डिंपल रानी ,सरबजीत कौर, अमनदीप कौर, परविंदर कौर, जसजीत कौर, परमजीत कौर अादि ने खूनदान किया।